फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार से लीज पर भूमि लेकर कोई गुनाह नहीं किया'

Tue, 08 Apr 2014 08:19 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में इस समय मात्र राजनीतिक प्रतिशोध के चलते खेल गतिविधियों को बंद करने पर तुली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करके प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाकर तथा सरकार से लीज पर भूमि लेकर उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है। यह बात सोमवार को अनुराग ठाकुर ने गगरेट में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार बदले की भावना से ग्रस्त होकर हमें विजिलेंस एवं पुलिस के मामलों में उलझा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पूरा प्रदेश एवं देश भाजपा और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के पक्ष में है।
विज्ञापन


देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हिमाचल में प्रभारी के रूप में वर्ष 1992 से लेकर 2001 तक कार्य कर चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं।

आज देश भर में मोदी के कारण ही लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। अनुराग ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा विरोधी है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता बलवीर सिंह, विकास विक्की, रमेश हीर एवं प्राणनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें