फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली और छोटा शिमला जोन में रोज मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति बढ़ने पर कंपनी ने दिए नियमित आपूर्ति के निर्देश
विज्ञापन

सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के वार्डों में अभी जारी रहेगी राशनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली और छोटा शिमला जोन के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को अब रोज पानी मिलेगा। पेयजल कंपनी ने इन दोनों जोन के ज्यादातर वार्डाें में रोज पानी की आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। परियोजनाओं से आपूर्ति बढ़ने के बाद इन इलाकों में अब नियमित पानी मिलेगा।

छोटा शिमला जोन के तहत खलीनी, कनलोग, छोटा शिमला, कसुम्पटी, विकासनगर, बैनमोर, पंथाघाटी जैसे वार्ड शामिल हैं। संजौली जोन के तहत संजौली, इंजनघर, सांगटी, मल्याणा, भट्ठाकुफर, ढली और अपर ढली वार्ड शामिल हैं। इनमें अब नियमित आपूर्ति दी जाएगी। पेयजल परियोजनाओं में गाद और लो वोल्टेज के चलते कुछ दिन पहले शहर के लिए पानी की आपूर्ति घटी थी लेकिन अब इससे राहत मिली है। कंपनी ने आपूर्ति बढ़ने के बाद इन इलाकों में रोज पानी देने का फैसला लिया है। हालांकि शहर के सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के वार्डाें में रहने वाले लोगों को अभी रोज पानी के लिए इंतजार करना होगा। इन इलाकों में अभी एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति मिल रही है। कंपनी का कहना है कि इन इलाकों में तीसरे दिन ज्यादा देर तक पानी देने को कहा है ताकि लोगों को पानी की किल्लत न रहे। लो वोल्टेज के चलते गिरि-गुम्मा से कई बार आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके चलते सभी जोन में अभी रोज पानी देना संभव नहीं हो रहा है। हालांकि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन इलाकों में भी नियमित आपूर्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो जोन में अब नियमित पानी : एजीएम
संजौली और छोटा शिमला जोन के ज्यादातर इलाकों में अब रोज पानी देने को कहा है। सेंट्रल और चौड़ा मैदान जोन में अभी एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। हालांकि शहर में अब पानी की किल्लत नहीं है। परियोजनाओं से आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-विनोद नेगी, एजीएम पेयजल कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें