फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फ्लावरडेल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भवनों के भीतर हटेंगी टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के रिसाव से खराब हो रहे थे लोगों के आशियाने, अब घरों से बाहर होगा पानी का इंतजाम, कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को सीलन से मिलेगी राहत
विज्ञापन

छतों से पानी टपकने की समस्या से मिलेगी राहत
विधायक जनारथा के समक्ष उठाया था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सचिवालय के पास स्थित फ्लावरडेल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को जल्द घरों में सीलन और छतों से पानी रिसने की समस्या से राहत मिलने वाली है। लोगों की इस समस्या को लेकर शहरी विधायक हरीश जनारथा के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद हिमुडा ने पानी की टंकियों को घरों के बाहर स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है।
टंकियां घरों के अंदर होने से विशेषकर ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टंकियों से पानी का रिसाव होने के कारण दीवारों में सीलन आ रही थी जबकि कई घरों की छतों की सीलिंग खराब हो रही थी। इससे लोगों को बार-बार मरम्मत करवाने पर पैसा खर्च करना पड़ रहा था। फ्लावरडेल स्थित इस कॉलोनी में 16 ब्लॉक हैं, जिनमें एक हजार से अधिक लोग रहते हैं। कॉलोनी के निर्माण के समय पानी की टंकियों को अलग से या छतों के ऊपर स्थापित करने की व्यवस्था नहीं की थी। ऐसे में घरों के भीतर बनी टंकियों से रिसाव होने पर लोगों के आशियानों को नुकसान पहुंच रहा था। लाखों रुपये खर्च कर घर खरीदने वाले परिवार लंबे समय से इस समस्या से परेशान थे। अब हिमुडा की ओर से टंकियों को घरों से बाहर स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। चार ब्लॉकों में टंकियों को बाहर लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि पांच ब्लॉकों में कार्य जारी है। शेष ब्लॉकों में भी चरणबद्ध तरीके से यह काम किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न ब्लॉकों के किनारों पर लोहे के स्टैंड लगाए जा रहे हैं, जिन पर पानी की टंकियों को सुरक्षित तरीके से स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



बार-बार करवानी पड़ती थी मरम्मत
पानी की टंकियों से रिसाव के कारण कई घरों की छतें खराब हो चुकी थीं। कुछ जगहों पर छतों की सीलिंग उखड़ गई थी। ऐसे में लोगों को बार-बार मरम्मत करवानी पड़ती थी जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार ऊपरी मंजिलों तक मरम्मत का सामान पहुंचाने और काम करवाने के लिए भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था। अब टंकियों को घरों से बाहर स्थापित किए जाने से इस समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




कोटकॉलोनी में इन दिनों पानी की टंकियों को बाहर स्थापित करने का काम चल रहा है। इस पर कितना खर्च हो रहा है, इसकी जानकारी हिमुडा के पास है। हालांकि, इस सुविधा के शुरू होने से यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी।
-मदन काल्टा, अध्यक्ष, शिवशक्ति रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, फ्लावरडेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें