फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के कई वार्डाें में चौथे दिन पानी, टैंकरों से शुरू की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज और गिरि परियोजना से घटी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन


विकासनगर, कनलोग में चौथे दिन मिला रहा है पानी
गिरि से आपूर्ति शुरू होने से आज से मिल सकती राहत

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। कनलोग और विकासनगर वार्ड के ज्यादातर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति चौथे दिन भी प्रभावित रही। सोमवार को भी इन इलाकों में लोगों को चौथे दिन पानी का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कंपनी को अब टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति शुरू करनी पड़ी है।
विज्ञापन


शहर के कोर एरिया के शौचालयों और दफ्तरों में सोमवार को भी टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया गया। रिज मैदान से सोमवार शाम तक तीन टैंकर भराड़ी और चक्कर क्षेत्र में भेजे गए। वहीं छोटा शिमला से न्यू शिमला सेक्टर-4 के लिए एक टैंकर भेजा गया। हालांकि कंपनी का दावा है कि फिलहाल टैंकरों के माध्यम से बड़े संस्थानों, शौचालयों और अन्य आवश्यक स्थानों पर ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन आम लोगों को तय शेड्यूल के अनुसार पानी न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बंद पड़ी सतलुज पेयजल योजना से शहर में जल संकट पैदा हुआ है। दूसरी ओर गिरि पेयजल परियोजना में गाद आने से पंपिंग प्रभावित हुई है। राहत की बात यह है कि सोमवार शाम तक गिरि परियोजना में गाद की मात्रा कम हो गई और इसे अब पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। मंगलवार से शहर में तय शेड्यूल के अनुसार पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कंपनी को शेड्यूल के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गाद के कारण पंपिंग प्रभावित हुई थी, लेकिन अन्य पेयजल योजनाओं से आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें