फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाद से हांफी गिरि परियोजना, शहर में गहराया पेयजल संकट

Sat, 15 Aug 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आधे शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली गिरि परियोजना वीरवार रात से बंद है। राजधानी को दूसरी अश्वनी और गुम्मा योजना से रुक रुक कर पंपिंग हो रही है। शुक्रवार को आधे से ज्यादा शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। कुछ क्षेत्रों में हालांकि पानी की सप्लाई दी गई लेकिन वह भी नाममात्र।
विज्ञापन


किसी को एक को किसी दो बाल्टी पानी ही मिल पाया। राजधानी शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण गिरि योजना के जलस्रोत में गाद की मात्रा बढ़ने से पूरी योजना वीरवार रात से ठप पड़ी है। शुक्रवार शाम तक गिरि योजना से पानी की पंपिंग शुरू नहीं हो पाई थी। योजना से पंपिंग न होने के कारण शनिवार को शहर की जनता को जलसंकट से जूझना पड़ सकता है।

शुक्रवार को भी शिमला के सेंट्रल जोन, लक्कड़ बाजार जोन, संजौली जोन और छोटा शिमला जोन के अधिकतर हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। शिमला शहर में शनिवार को भी सेंट्रल जोन, लक्कड़ बाजार जोन और संजौली इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद ठाकुर ने बताया की गिरि योजना के स्टोरेज टैंक में गाद न बैठने से विभाग पंपिंग नहीं कर पा रहा है। कहा कि जैसे ही गाद टैकों में बैठ जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें