फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर और मंडी में सड़क हादसे, तीन की मौत

Fri, 14 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर और मंडी में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत सोलन-नेरीपुल मार्ग पर नेरीपुल के पास हुआ। यहां एक पिकअप शुक्रवार सुबह गहरी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया कि पिकअप नंबर एचपी08ए-1937 सुबह करीब सात बजे शिमला सेब लेने जा रही थी। उसमें तीन लोग शामिल थे। इसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर नेरीपुल के समीप सैकड़ों फिट गहरी खाई में गिर गई।

इससे जिला शिमला, तहसील चौपाल के भडे़योला गांव के भरत सिंह (45) एवं इसी गांव के वीरेंद्र रणनैक (34) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भेड़ेयोला गांव का एक अन्य भागमल (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ठियोग अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


टाटा सूमो सड़क पलटी, महिला की मौत
वहीं मंडी के पधर-बल्ह राज्य मार्ग पर घोघरधार डायना पार्क के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल महिला को पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मंडी रेफर किया गया।

टाटा सूमो नंबर एचपी 01 एम 1654 में सवार चालक और पांच महिलाएं बरोट में किसी रिश्तेदार के यहां सांत्वना देने गए थे। वापसी में सूमो डायना पार्क के पास सड़क पर पलट गई। चालक संदीप कुमार ने गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी की। चालक ने गाड़ी को गियर में रखकर बंद किया था।

गाड़ी में सवार यात्रियों द्वारा गाड़ी के गियर में पांव लगने से गाड़ी न्यूटल हो गई। इस दौरान गाड़ी में सवार महिला यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ महिला यात्रियों ने बिना चालक से चल रही गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जिंदगी बचाई।

मृतका साढ़ी देवी पत्नी पत्नी झापटू राम निवासी गांव कतीउर ग्राम पंचायत कुन्नू ने छलांग लगाकर अपनी जान बचानी चाही। टाटा सूमो पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलटी और साढ़ी देवी गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इस गाड़ी में सीता देवी के अलावा फागणी देवी, मंगली देवी, रूपी देवी सवार थीं, जो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें