फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गाद आने से गिरि-गुम्मा में ठप रही पंपिंग, शहर में देरी से मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह से दोपहर तक ठप रही दोनों परियोजनाएं, शहर को मिला कुल 38 एमएलडी पानी
विज्ञापन

छोटा शिमला और सेंट्रल जोन के कई इलाकों में लोगों को सुबह की बजाय शाम को मिली पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के कारण पेयजल परियोजनाओं में गाद आने से शिमला शहर के कई इलाकों में शनिवार को देरी से पानी की आपूर्ति हुई। शहर के छोटा शिमला जोन, सेंट्रल जोन के कई इलाकों समेत और चौड़ा मैदान जोन के नाभा, फागली में देरी से पानी आया।
विज्ञापन

इन इलाकों में सुबह की बजाय शाम को पानी की आपूर्ति दी गई। पेयजल कंपनी के अनुसार शहर को सभी पांच पेयजल परियोजनाओं से करीब 38 एमएलडी पानी मिला जिसके चलते कई इलाकों में तय समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। गिरि और गुम्मा परियोजनाओं में गाद के कारण दोपहर तक पंपिंग प्रभावित रही। इसका असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। शहर में इन दिनों तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। कंपनी के अनुसार भारी बारिश के दौरान गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं में गाद की मात्रा बढ़ गई। इसके चलते इन परियोजनाओं से पंपिंग दोपहर तक प्रभावित रही। हालांकि, बाद में स्थिति में सुधार होने पर पंपिंग शुरू की गई और शहर के लिए पानी की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। राहत यह है कि अब गाद थम गई है। रविवार को सभी इलाकों में तय शेड्यूल के अनुसार पानी की आपूर्ति देने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें