पेयजल कंपनी के अनुसार भारी बारिश के चलते गिरि परियोजना में भारी गाद आई है। इससे टैंकों में भी मलबा और मिट्टी जमा हो गई। मंगलवार को दिनभर टैंकों की सफाई का काम चलता रहा जिसके चलते शहर के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गिरि पेयजल परियोजना में आई गाद से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का पेयजल शेड्यूल फिर बिगड़ गया है। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को तीसरे दिन भी पानी नहीं मिला। पेयजल कंपनी के अनुसार भारी बारिश के चलते गिरि परियोजना में भारी गाद आई है। इससे टैंकों में भी मलबा और मिट्टी जमा हो गई। मंगलवार को दिनभर टैंकों की सफाई का काम चलता रहा जिसके चलते शहर के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
गिरि से सिर्फ 10 एमएलडी पानी मिला है। संजौली जोन के नवबहार इलाके में मंगलवार को पानी नहीं आया। छोटा शिमला, सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के ज्यादातर इलाकों में भी सप्लाई नहीं दी गई। कंपनी के अनुसार बुधवार को इन इलाकों में सबसे पहले पानी दिया जाएगा। बारिश थमने से अब गाद कम हुई है और पंपिंग बढ़ाई जा रही है।