फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drinking Water Schedule: गिरि में गाद ने फिर बिगाड़ा शिमला शहर का पेयजल शेड्यूल

Wed, 17 Aug 2022 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पेयजल कंपनी के अनुसार भारी बारिश के चलते गिरि परियोजना में भारी गाद आई है। इससे टैंकों में भी मलबा और मिट्टी जमा हो गई। मंगलवार को दिनभर टैंकों की सफाई का काम चलता रहा जिसके चलते शहर के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
शिमला में पेयजल संकट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गिरि पेयजल परियोजना में आई गाद से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला  का पेयजल शेड्यूल फिर बिगड़ गया है। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को तीसरे दिन भी पानी नहीं मिला। पेयजल कंपनी के अनुसार भारी बारिश के चलते गिरि परियोजना में भारी गाद आई है। इससे टैंकों में भी मलबा और मिट्टी जमा हो गई। मंगलवार को दिनभर टैंकों की सफाई का काम चलता रहा जिसके चलते शहर के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

विज्ञापन


गिरि से सिर्फ 10 एमएलडी पानी मिला है। संजौली जोन के नवबहार इलाके में मंगलवार को पानी नहीं आया। छोटा शिमला, सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के ज्यादातर इलाकों में भी सप्लाई नहीं दी गई। कंपनी के अनुसार बुधवार को इन इलाकों में सबसे पहले पानी दिया जाएगा। बारिश थमने से अब गाद कम हुई है और पंपिंग बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें