फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बास्केटबाल के फाइनल में हाउस नंबर 6 और 8 नंबर में होगी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई चौड़ा मैदान में चल रही है खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन



वॉलीबाल में हाउस एक और हाउस दो में होगा मैच

संवाद न्यूज एजेंसी



शिमला। राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौड़ा मैदान में चल रही इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को बास्केटबाल और वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बास्केटबाल में हाउस नंबर 6 और हाउस नंबर 8 ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। वॉलीबाल में हाउस एक और हाउस दो ने सेमीफाइनल मुकाबले जीते हैं। अब दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के फाइनल मुकाबले हो गए है। कबड्डी में बॉयज में हाउस नंबर 2 और गर्ल्स में हाउस नंबर 4 ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले जीते हैं। दोनों ही गेम्स के फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। आज दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के कारण फाइनल मुकाबले नहीं खेले जा सके। इसके अलावा बैडमिंटन और अन्य गेम्स के फाइनल मुकाबले भी होंगे। ग्रुप इंस्ट्रक्टर संजेश कुमार ने बताया कि आज प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। प्रतियोगिता में आज सभी गेम्स के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिता के बाद कल ही टीम का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें