छोटा शिमला जोन में सोमवार शाम को पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई है। अश्वनी खड्ड में सोमवार सुबह से दोपहर तक पंपिंग ठप रहने के चलते शाम के समय कनलोग, बैम्लोई, शिवपुरी, टालैंड, टिंबर हाउस, ठंडी कोठ्री, लिफ्ट एरिया, हाईकोर्ट एरिया और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हुई।
निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि सप्लाई कम मिलने के चलते कट लगाना पड़ा है। आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि कम वोल्टेज और मशीनरी में खराबी से दिक्कत हुई।