फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती क्रॉस की तो अब खैर नहीं

Tue, 04 Nov 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगाई ट्रैफिक लाइटें शनिवार को चालू हो गईं। चंडीगढ़ की ओर से शहर में एंट्री करने वाली गाड़ियों को टूटीकंडी क्रासिंग और ठियोग की ओर से आने वाली गाड़ियों को ढली में लगाई ट्रैफिक लाइटों से कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक लाइटों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। लाइट क्रॉस करने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। ट्रैफिक लाइटों की अनु पालना सुनिश्चित करने के लिए ढली और टूटीकंडी क्रासिंग पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती होगी।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए टूटीकंडी क्रासिंग और ढली चौक पर ट्रैफिक लाइटें चालू कर दी हैं। लाइटों का उल्लंघन करने वालों को 500 रुपये फाइन किया जाएगा। शहर में अन्य स्थानों पर लगाई ट्रैफिक लाइटें भी जल्द दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन


अक्सर खराब रहती हैं स्ट्रीट लाइटें
शहर के ट्रैफिक को पटरी पर लाने के लिए भले ही ट्रैफिक पुलिस ने ढली और टूटीकंडी क्रासिंग पर नई ट्रैफिक लाइटें लगा दी हैं लेकिन शहर में लगी पुरानी ट्रैफिक लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। विक्ट्री और ढली टनल में लगी ट्रैफिक लाइटें अक्सर खराब रहती हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवानों को यहां खुद ट्रैफिक कंट्रोल करना पड़ता है। खलीनी चौक पर लगी लाइटें गिरने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें