फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसुम्पटी, पंथाघाटी वार्डों में भी अब मीटर रीडिंग पर मिलेंगे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के कसुम्पटी, पंथाघाटी और मैहली इलाके के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को अब अन्य वार्डों की तरह मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी होंगे।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी ने इन वार्डों में मीटर रीडिंग का काम शुरू कर दिया है। रीडिंग लेने का जिम्मा एक ठेकेदार को सौंपा है। कंपनी का दावा है कि पहली अप्रैल से 31 अगस्त तक के पांच महीने के पानी के बिल मीटर रीडिंग पर जारी होंगे। मीटर रीडिंग पर बिल जारी होने से इन वार्डों के तीन हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ताओं को फायदा होगा। हालांकि अभी जारी हो रहे सात माह के पेयजल बिल फ्लैट रेट पर चुकाने होंगे। पेयजल कंपनी ने पहले जिस ठेकेदार को इन वार्डों में मीटर रीडिंग लेने का जिम्मा सौंपा था उसने आधा अधूरा रिकॉर्ड ही कंपनी को दिया था। इसके बाद फैसला लिया कि सभी उपभोक्ताओं को फ्लैट रेट पर बिल जारी होंगे। मासिक फ्लैट रेट करीब 434 रुपये है। इससे छोटे परिवारों पर मार पड़ रही थी जिन्हें बड़े पेयजल उपभोक्ताओं के बराबर बिल देना पड़ रहा है लेकिन जल्द ही अब इन्हें भी राहत मिलने वालीहै।
विज्ञापन

रीडिंग पर जारी होंगे नए बिल
पेयजल कंपनी के एजीएम विजय गुप्ता ने कहा कि कसुम्पटी और पंथाघाटी वार्ड में मीटर रीडिंग लेने का काम शुरू कर दिया है। नए बिल मीटर रीडिंग पर ही जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें