फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: गिरि में गाद ने बिगाड़ा पेयजल शेड्यूल, 18 की जगह सिर्फ छह एमएलडी पानी ही मिला

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
शिमला में पेयजल संकट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के कई इलाकों में पेयजल सप्लाई फिर चौथे दिन पहुंच गई है। लगातार तीन दिन से गिरि पेयजल परियोजना में भारी गाद आने से शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन पानी देने का शेड्यूल बिगड़ गया है। छोटा शिमला जोन में सप्लाई चौथे दिन में पहुंच गई है। इस जोन के लोअर खलीनी क्षेत्र में मंगलवार चौथे दिन भी सुबह के समय पानी नहीं आया। परेशान लोगों ने जब कंट्रोल रूम में शिकायत दी तो कंपनी ने इस क्षेत्र में सप्लाई दी। आधे इलाके में सप्लाई देने के बाद टैंक खाली हो गए।

विज्ञापन


सहायक अभियंता सुशील कुमार ने देर शाम तक टैंक भरने के बाद यहां पानी देने का दावा किया। इसी जोन में कसुम्पटी, ऐराहोम क्षेत्र में भी मंगलवार तीसरे दिन पानी नहीं दिया गया। अब बुधवार चौथे दिन सप्लाई देंगे। सेंट्रल जोन के सब्जी मंडी क्षेत्र में भी मंगलवार चौथे दिन पानी दिया है। संजौली जोन के तकरीबन सभी इलाकों में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है।

पेयजल कंपनी के अनुसार लगातार जारी भारी बारिश के कारण गिरि में गाद का स्तर कम नहीं हो रहा। हालांकि, मंगलवार इस परियोजना में चार में से दो पंप शुरू कर दिए हैं। 18 एमएलडी की क्षमता वाली इस परियोजना से मंगलवार को शिमला शहर के लिए महज छह एमएलडी पानी मिला है। सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 36.24 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब 12 एमएलडी कम रहा।
विज्ञापन


सेंट्रल जोन में आज देंगे सप्लाई
पेयजल कंपनी के अनुसार मंगलवार को चौड़ा मैदान जोन में पानी दिया गया है। अब बुधवार को यहां पानी नहीं आएगा। सेंट्रल जोन के मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार, बसस्टैंड, कृष्णानगर, कैथू, यूएस क्लब, लक्कड़ बाजार क्षेत्र में बुधवार को सप्लाई दी जाएगी। ऐराहोम, कसुम्पटी में भी बुधवार को पानी देंगे। संजौली जोन के आधे इलाकों में भी बुधवार को सप्लाई दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें