फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर कई इलाकों में पानी की राशनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड से पहले शहर के कई इलाकों में फिर से पानी की राशनिंग शुरू
विज्ञापन

गुम्मा और कोटी बरांडी से घटी सप्लाई
शहर को मिला छह एमएलडी कम पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड आते ही राजधानी के कई इलाकों में फिर से पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। छोटा शिमला और चौड़ा मैदान जोन में अब तीसरे दिन पानी आएगा। गुम्मा और कोटी बरांडी परियोजनाओं से पानी की सप्लाई घटने से शहर में फिर पेयजल किल्लत होने लगी है।
पेयजल कंपनी के अनुसार शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से 40.90 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। यह सामान्य से करीब छह एमएलडी कम है। इसके चलते चौड़ा मैदान जोन के एक भी वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। इस जोन के तहत आने वाले नाभा, फागली, टुटीकंडी, कच्चीघाटी, घोड़ाचौकी, बालूगंज, समरहिल, टुटू और मज्याठ समेत चौड़ा मैदान के कई इलाकों में अब शनिवार को पानी आएगा।
विज्ञापन

चौड़ा मैदान कंट्रोल रूम के अनुसार अब इस जोन में एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन ही पानी देने को कहा है। छोटा शिमला जोन के कनलोग, निगम विहार, ऐराहोम कसुम्पटी, कंगनाधार में भी शुक्रवार को पेयजल सप्लाई ठप रही। यहां भी शनिवार को ही पानी आएगा। शहर में सिर्फ सेंट्रल जोन और संजौली जोन के ज्यादातर इलाकों में ही अभी रोज पानी मिल रहा है। वीकेंड पर इस बार हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में पेयजल खपत बढ़ जाएगी। लेकिन पानी की सप्लाई में कट लगने के कारण होटल कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं।
गुम्मा और कोटी बरांडी से घटी है सप्लाई
शहर की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा से शुक्रवार को 22 की जगह 19.63 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। शुक्रवार दिनभर इस परियोजना से कम ही पानी मिला है। ऐसे में शनिवार को भी 20 एमएलडी तक ही पानी मिलने की उम्मीद है। कोटी बरांडी में जलस्तर घटने से अब चार की जगह 1.84 एमएलडी पानी ही शहर को मिला है।
विज्ञापन

कोटी बरांडी में आज बिजली कट, बढ़ेगा संकट
बिजली बोर्ड शनिवार को अश्वनी खड्ड, पंप स्टेज-1, क्वालग पंप स्टेज-2, झड़ेच पंप, ब्यूलिया पंप में बिजली कट लगाएगा। ऐसे में पंपिंग ठप रहेगी। इस परियोजना से शहर को पानी की सप्लाई बाधित रहने से पेयजल संकट और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें