फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में बढ़ी पानी की खपत तो लोगों की सप्लाई में लगाया कट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने आधा घंटा घटाई सप्लाई, कई इलाकों में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पेयजल सप्लाई की समयसारिणी में कटौती कर दी है। शहर में हजारों सैलानियों के पहुंचने के बाद होटलों में बढ़ रही पानी की खपत को देखते हुए पेयजल कंपनी ने सप्लाई की समयसारिणी में आधे घंटे का कट लगाया है।
हालांकि, यह कट अभी अस्थायी है और पंपिंग टीम को सप्लाई बढ़ाने को कहा है। वहीं पंपिंग टीम ने भी शाम को छह से दस बजे तक पीक ऑवर्स में भी पंपिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा गुम्मा में पहली बार एकसाथ सात पंप चलाए जा रहे हैं। शहर में आमतौर पर पेयजल लाइनों के अनुसार उपभोक्ताओं को एक से दो घंटे तक पेयजल सप्लाई दी जाती है। लेकिन अब इसमें कुछ दिन के लिए आधे घंटे तक की कटौती की है। कंपनी का दावा है कि सप्लाई रोजाना मिलेगी, लेकिन समय में कटौती की गई है।
विज्ञापन

सेंट्रल जोन और संजौली जोन में रोजाना सप्लाई दी जा रही है जबकि चौड़ा मैदान जोन के नाभा, फागली, टुटीकंडी, घोड़ाचौकी और चक्कर इलाके में सप्लाई तीसरे दिन में जा रही है। पेयजल कंपनी के एजीएम हरमेश भाटिया ने कहा कि हजारों पर्यटकों के आने से होटलों में पानी की खपत बढ़ी है। इसके लिए पंपिंग टीम से दो से तीन एमएलडी अतिरिक्त सप्लाई देने को कहा गया है। पंपिंग व्यवस्था देख रहे एजीएम राजेश कश्यप ने कहा कि पंपिंग बढ़ाने के लिए पीक आवर्स में भी पानी लिफ्ट किया जा रहा है। गुम्मा में छह की जगह सात पंप चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोटी बरांडी से घटी सप्लाई ने बढ़ाई चिंता
सभी पेयजल परियोजनाओं से मंगलवार को 42.09 एमएलडी पानी शहर को मिला है। कोटी बरांडी से पानी की सप्लाई घटी है। साढ़े चार एमएलडी की क्षमता वाली इस परियोजना से अब डेढ़ से दो एमएलडी पानी ही शहर को मिल रहा है। इसकी भरपाई के लिए गिरि और गुम्मा से पंपिंग बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें