शहर में कई बावड़ियां ऐसी हैं जिनका पानी काफी गंदा हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद लोग इसका पानी पी रहे हैं। अब स्वास्थ्य महकमे ने इन बावड़ियों के पानी की जांच की है।
इसमें सामने आया है कि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। रामबाजार, कृष्णानगर, लालपानी, घोड़ा अस्पताल के पास बनी आठ बावड़ियों का पानी अब पीने लायक नहीं रहा।
नगर निगम की जांच रिपोर्ट में इन बावड़ियों से लिए गए पानी के सैंपल फेल हो गए हैं।
बावड़ियों का पानी पीने वाले लोग पीलिया सहित अन्य जल जनित रोगों की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच सकते हैं।
पीलिया की रोकथाम के लिए गठित की गई नगर निगम की टास्क फोर्स ने 22 मार्च को इन बावड़ियों से पानी के सैंपल भर कर जांच को भेजे थे।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में इन बावड़ियों के पानी में विषाणु दर दस एमपीएन (मोस्ट प्रोबेवल नंबर) पाई गई है जबकि पीने योग्य पानी में एमपीएन की मात्रा दो से अधिक नहीं होनी चाहिए।