फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गुम्मा से ठप रहेगी सप्लाई, शहर में हो सकती है किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल कई इलाकों की सप्लाई में लगेगा कट, सुबह नौ से शाम आठ बजे तक बंद रहेगी पंपिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बिजली कट के चलते शहर की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा में मंगलवार को पंपिंग बंद रहेगी। सुबह नौ से शाम आठ बजे तक पंपिंग बंद रहने से शिमला शहर के लिए पानी नहीं मिलेगा। इससे शहर में पेयजल किल्लत हो सकती है।
पेयजल कंपनी के अनुसार गुम्मा से पंपिंग बंद होने के कारण बुधवार को कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। चौड़ा मैदान, छोटा शिमला जोन के कुछेक इलाकों में शाम के समय की सप्लाई में कट लग सकता है। हालांकि मंगलवार को पेयजल सप्लाई सामान्य रहने का दावा है। कंपनी के अनुसार बिजली बोर्ड 66 केवी लाइन में मरम्मत कार्य करने जा रहा है। इसके चलते गुम्मा इलाके में बिजली कट रहेगा। इससे पंपिंग भी दिन भर बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सभी परियोजनाओं से 43.27 एमएलडी पानी शहर को मिला है। यह सामान्य से करीब दो एमएलडी कम रहा। गिरि से भी सप्लाई सामान्य होने लगी है। यहां से सोमवार को 15 एमएलडी पानी मिला है। शहर के नाभा, फागली, अनाडेल समेत चौड़ा मैदान के कई इलाकों में सोमवार को देरी से सप्लाई मिली। कंपनी का दावा है कि शाम तक ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई दे दी गई है। एजीएम हरमेश भाटिया ने बताया कि बिजली कट के चलते गुम्मा से शहर के लिए मंगलवार को पानी की सप्लाई ठप रहेगी। कंपनी दूसरी परियोजनाओं से पानी की सप्लाई बढ़ाने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें