फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में गहराया जल संकट, तीसरे दिन नहीं मिल रहा पानी

Mon, 02 May 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला में एक बार फिर जल संकट गहरा गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी शिमला में एक बार फिर जल संकट गहरा गया है। नगर निगम ने शहर में पानी की राशनिंग कर रखी है लेकिन लोगों को तीसरे दिन भी पानी नसीब नहीं हो रहा। बीसीएस, खलीनी, न्यू शिमला और बड़श में लोगों को नियमित अंतराल में पानी न मिलने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गिरि और गुम्मा परियोजना से पानी की सप्लाई कम होने के कारण शहर में पानी का संकट खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उधर, शहर के आसपास जहां आईपीएच की पानी की सप्लाई है वहां भी लोगों को पानी न मिलने के कारण दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। बड़श में बीते एक हफ्ते से  पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। यहां आईपीएच महकमा पानी देता है। लोगों को मजबूरन हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।  शहर को पानी की सप्लाई करने वाली गुम्मा परियोजना में चार ही पंप चल पा रहे हैं, जबकि गिरि परियोजना में भी क्षमता के अनुसार पानी की पंपिंग नहीं हो पा रही।

इधर, नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि शहर को आईपीएच से जितना पानी मिल रहा है उसे शहर के लोगों को बराबर बांटने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पानी की सप्लाई बढ़ते ही स्थिति में और अधिक सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन


नोडल अफसरों ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा
नगर निगम ने पानी की सुचारु सप्लाई के लिए नोडल अफसर तैनात किए हैं। दावा किया था कि कहीं पानी न आए या कोई अन्य शिकायत हो तो अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन, रविवार रात आठ बजे तक जब नोडल आफिसर खलीनी वार्ड राम सिंह के मोबाइल 94180 29908 और  जेई छोटा शिमला वार्ड एमएस जम्वाल के नंबर 94181 26020 पर संपर्क किया गया तो इन्होंने फोन नहीं उठाए। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें