फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में पानी के लिए त्राहिमाम, 5 दिन के लिए सभी स्कूल बंद

Sun, 03 Jun 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में जल संकट के चलते सरकारी स्कूलों को 4 से 10 जून तक बंद कर दिया गया है। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल बदलने का फैसला लिया।

विज्ञापन


नगर निगम शिमला की परिधि में आने वाले सरकारी स्कूलों को अब जुलाई महीने में मानसून की छुट्टियां नहीं मिलेंगी। उच्च शिक्षा निदेशक अमर देव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया है कि नगर निगम शिमला के तहत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में चार से आठ जून तक छुट्टियां कर दी गई हैं। 

विज्ञापन

11 जून को खुलेंगे स्कूल

नौ जून को महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी हैं और दस जून को रविवार है। शिमला शहर के सरकारी स्कूल 11 जून को खुलेंगे। इन स्कूलों में अब जुलाई महीने के दौरान 20 से 26 तारीख की मानसून छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

शिक्षा निदेशकों ने बताया है कि शिमला शहर में ज्यादा पर्यटकों की आवाजाही होने, गर्मियों में पर्यटन सीजन के चरम पर होने तथा शिमला शहर की निजी पाठशालाओं में अगले सप्ताह की गई गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें