फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अस्पतालों, स्कूलों समेत रिहायशी इलाकों से भी अब टैंकरों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटीकंडी क्षेत्र में पानी न आने के बाद उपमहापौर ने मंगाया टैंकर, रविवार को 25 टैंकरों की पहुंची मांग
विज्ञापन

केएनएच, बालिका आश्रम, स्कूल, मंदिर समेत राजभवन और राष्ट्रपति निवास के लिए भेजे गए टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अस्पतालों, स्कूलों और मंदिरों के बाद अब रिहायशी इलाकों से भी टैंकरों से पानी देने की मांग शुरू हो गई है। टुटीकंडी क्षेत्र में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसके बाद चिड़ियाघर रोड से सटे इलाकों के लोगों ने टैंकर से पानी भेजने की मांग की।
हालांकि, रविवार शाम तक इस क्षेत्र में टैंकर से भी आपूर्ति नहीं हो पाई है। उपमहापौर उमा कौशल के अनुसार पानी की आपूर्ति न होने के बाद इस क्षेत्र के लिए कंपनी से टैंकर भेजने के लिए कहा गया है। शहर में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों से पानी देने की मांग लगातार बढ़ रही है। रविवार शाम 5:00 बजे तक पेयजल कंपनी के पास टैंकरों से पानी देने की 25 मांगें पहुंची हैं। कंपनी ने कमला नेहरू अस्पताल, बालिका आश्रम मशोबरा, बाल आश्रम टुटीकंडी, राजभवन, राष्ट्रपति निवास, छराबड़ा में एक निजी स्कूल समेत संकटमोचन मंदिर के लिए टैंकरों से पानी भेजा है। शहर में अभी पानी की आपूर्ति देने के लिए चार टैंकर तैनात किए गए हैं। सार्वजनिक शौचालयों में नगर निगम की गाड़ी से पानी की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन


अभियंता को सौंपा टैंकरों का जिम्मा
शहर में बढ़ रही मांग के बाद कंपनी ने सहायक अभियंता आदर्श चौहान को टैंकर से पानी की आपूर्ति देने का जिम्मा सौंपा है। कंपनी का दावा है कि लोगों को भरपूर पानी दिया जा रहा है। अभी सिर्फ बड़े संस्थानों से ही टैंकरों की मांग आ रही है। इन्हें भी तुरंत टैंकर भिजवाए जा रहे हैं। लोग पानी संबंधी शिकायतें कंपनी के टोल फ्री नंबर 1916 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन


टुटू में गहराया संकट, अब पांचवें दिन पानी
शहर के टुटू क्षेत्र में जलसंकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जलशक्ति विभाग पांचवें दिन पानी दे रहा है। इसके चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पार्षद मोनिका भारद्वाज का कहना है कि टुटू क्षेत्र में ज्यादातर लोगों को जलशक्ति विभाग पानी की आपूर्ति करता है। लगातार पानी की कमी हो रही है। पानी की आपूर्ति पांचवें से छठे दिन में दी जा रही है। उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओमप्रकाश का कहना है कि इस क्षेत्र के लिए कंपनी दो लाख लीटर पानी की आपूर्ति करती थी, लेकिन अब यह आपूर्ति महज 70 हजार लीटर रह गई है। इससे दिक्कतें पेश आ रही हैं। विभाग घरोग घंडल योजना से आपूर्ति बढ़ा रहा है। लोगों को दो दिन छोड़कर पानी देना सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें