फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कंपनी 24 दिन पहले से शुरू करेगी नई पेयजल दरों पर बिलों की वसूली

Thu, 02 Feb 2023 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक चौहान, शिमला

सार

पेयजल की सबसे ज्यादा खपत करने वाले होटलों और निर्माण कार्य करने वालों को कंपनी नई पुरानी दरों की गणना करने के बाद ही बिल देगी। शहर में ऐसे एक हजार से भी कम उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
पेयजल मीटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के हजारों घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है। इन्हें अब 24 जनवरी की बजाय पहली जनवरी से ही बढ़ी हुई दरों पर पानी के बिल चुकाने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार ने 24 जनवरी को पेयजल दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अधिसूचना के अनुसार यह दरें भी 24 जनवरी से ही लागू कर दी गई हैं। ऐसे में 24 जनवरी तक पुरानी दरों और इसके बाद के बिल नई दरों पर जारी होने थे लेकिन कंपनी हजारों पेयजल उपभोक्ताओं से पहली जनवरी से ही बढ़ी हुई दरों पर पानी के बिल वसूलने जा रही है। 

विज्ञापन


शहर में घर-घर जाकर बिल जारी करने वाले मीटर रीडरों की पॉस मशीनों के साॅफ्टवेयर में पानी की नई दरें अपडेट कर दी हैं। इनसे जारी होने वाले पूरे माह के बिल अब नई दरों पर ही जारी होंगे। कंपनी का कहना है कि शहर में सभी 25 हजार घरेलू उपभोक्ताओं की मीटर की रीडिंग अभी कर्मचारी घर-घर जाकर लेते हैं और बिल फिर जारी करते हैं। 24 जनवरी तक इन सभी उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग के अनुसार पेयजल खपत कितनी थी, इसका पता करना मुश्किल है।

हजारों उपभोक्ता होने के कारण नई पुरानी दरों की गणना कर संशोधित बिल जारी करना संभव नहीं है। इसीलिए मीटर रीडरों ने जो भी आखिरी रीडिंग लेकर बिल जारी किए हैं, उसके बाद की नई रीडिंग पर अब नई दरें लागू होंगी। यानि किसी उपभोक्ता के मीटर की आखिरी रीडिंग यदि पहली या पांच जनवरी को ली गई है तो  उसे इस तारीख के बाद जारी होने वाला नया बिल अब बढ़ी हुई दरों के अनुसार ही दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में सभी घरेलू उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनी के अनुसार बिलिंग की प्रक्रिया पूरा महीना चलती है। किसी को महीने की पहली तो किसी उपभोक्ता को 20 या 25 तारीख को भी बिल जारी होते हैं। इन्हें महीने के बीच में बिल मिले हैं, उन्हें चंद दिन का ही ज्यादा बिल देना होगा। कंपनी के पास जनवरी के बिल पुरानी दरों पर जारी करने के बाद फरवरी से नई दरें लागू करने का विकल्प था लेकिन कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सरकार के निर्देश के अनुसार 24 जनवरी से ही बढ़ोतरी लागू करनी पड़ेगी।

होटलों, निर्माण कार्य करने वालों को राहत
पेयजल की सबसे ज्यादा खपत करने वाले होटलों और निर्माण कार्य करने वालों को कंपनी नई पुरानी दरों की गणना करने के बाद ही बिल देगी। शहर में ऐसे एक हजार से भी कम उपभोक्ता हैं। इन्हें 24 जनवरी तक पुरानी दरों और इसके बाद नई दरों पर बिल जारी होंगे। कई होटलों की 25 जनवरी के आसपास मीटर रीडिंग हो चुकी है। जिनकी नहीं हुई है, उनकी पिछली पेयजल खपत के अनुसार 24 जनवरी तक का बिल बनेगा।

होटलों और निर्माण उपभोक्ताओं को नई पुरानी दरों की सही गणना करने के बाद ही बिल दिए जाएंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को अब सभी नए बिल नई दर पर ही दिए जाएंगे। कहा कि यदि किसी को लगता है कि बिल ज्यादा आ गया है तो वह कंपनी के पास अपनी शिकायत दे सकता है। - डॉ. पंकज ललित, प्रबंध निदेशक पेयजल कंपनी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें