फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Thu, 18 Feb 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में शुक्रवार से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। तीन दिन तक मैदानी इलाकों के अनेक स्थानों में गर्जन के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश एवं बर्फबारी होने के आसार हैं।

शनिवार को लाहौल स्पीति, किन्नौर एवं मंडी, कुल्लू, चंबा के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बाइस फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा। वीरवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप खिलने से गर्मी का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन


अधिकतम पारे में दो से तीन डिग्री का उछाल आया। वीरवार को ऊना में सर्वाधिक 29.8 डिग्री तापमान रिकार्ड किया। शिमला में अधिकतम तापमान 20.4, धर्मशाला में 18.8, सोलन में 26.5, नाहन में 26.0, सुंदरनगर में 29.9 और मनाली में 17.5 डिग्री रहा। केलांग का न्यूनतम तापमान -6.5, मनाली 0.0, कल्पा 1.0 और शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2 रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें