फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर रहमान संग गाने का अरमानः भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन आइडल फेम-5 और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका (रामलीला फेम) भूमि त्रिवेदी संगीतकार एवं निदेशक एआर रहमान के साथ गाने की इच्छा संजोए हुए हैं।
विज्ञापन


संगीत के क्षेत्र में वह एआर रहमान को भगवान के रूप में मानती हैं। अभी तक उन्हें एआर रहमान के साथ गाने का मौका नहीं मिल पाया है।

गुजरात के वड़ौदा की भूमि त्रिवेदी को संगीत के साथ-साथ कविताएं लिखने का भी शौक है।

बिलासपुर में चल रहे राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचीं पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी ने दिल के राज खोले।
विज्ञापन

2005 में रखा था संगीत के क्षेत्र में कदम

भूमि ने बताया कि 2005 में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा। गुजरात में चल रहे निजी चैनल की संगीत प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया।

इससे उपविजेता बनकर उनमें पहले से अधिक विश्वास पैदा हुआ। फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंडियन आइडल-5 के लिए भी कड़ा संघर्ष किया।

करीब चार माह तक परिवार, दोस्तों से दूर रहकर इंडियन आइडल में जगह बनाई। दूसरा स्थान हासिल किया।

वर्ष 2013 में बॉलीवुड फिल्म रामलीला में गाने का मौका मिला। इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह लीड रोल में हैं।

इस दौरान भी उन्हें गुजराती गाना लिखने के लिए बुलाया गया। उनके द्वारा लिखा गया गाना फिल्म डायरेक्टर को पसंद आया।

गाना लिखने के साथ-साथ उन्हें गाने का भी मौका मिला। एआर रहमान, सलील चौधरी, आरडी वर्मन उनके पंसदीदा निदेशक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें