फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुर में पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों तक का इंतजार, कुछ पंपों पर तेल खत्म

Tue, 02 Jan 2024 02:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सुबह 8:00 बजे के बाद लाइन में लगे हुए वाहनों को दोपहर 12:00 तक भी डीजल और पेट्रोल गाड़ी में नहीं भरा जा सका। हमीरपुर में मंगलवार को केवल मात्र दो ही पेट्रोल पंपों भिड़ा व बडू पर ही डीजल और पेट्रोल मिल पा रहा था।
विज्ञापन
पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों तक का इंतजार, कुछ पंपों पर तेल खत्म - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में मंलवार सुबह से ही पेट्रोल-डीजल के लिए घंटों लाइनों में लगकर वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ा। सुबह 8:00 बजे के बाद लाइन में लगे हुए वाहनों को दोपहर 12:00 तक भी डीजल और पेट्रोल गाड़ी में नहीं भरा जा सका। हमीरपुर में मंगलवार को केवल मात्र दो ही पेट्रोल पंपों भिड़ा व बडू पर ही डीजल और पेट्रोल मिल पा रहा था। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते तेल का संकट गहराने की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में भारी संख्या में इन पेट्रोल पंपों का रुख किया।

विज्ञापन


वहीं, इसके चलते काफी देर तक यातायात की बाधित होता रहा जिसे खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद भी ली गई। वाहन चालक कुलदीप  कुमार का कहना है कि पेट्रोल भरवाने के लिए तीन घंटे लाइनों में लगकर भी उनका नंबर नहीं आया। वाहन चालकों ने कहा कि सरकार की ओर से बनाया गया नियम बहुत ही बढ़िया फैसला है और इस ट्रक चालकों को स्वीकार करना चाहिए। कहा कि डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बहाल करने के लिए भी सरकार को कदम उठाने चाहिए ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें