फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंझागण बूथ पहुंचने को 7 KM तक का सफर तय करते हैं मतदाता, पोलिंग पार्टी एक घंटा पैदल चल पहुंची

Thu, 30 May 2024 11:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

सुंदरनगर की पिछड़ी व दुर्गम ग्राम पंचायत जरल में स्थित मंझागण बूथ ऐसा है जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को सड़क से करीब एक घंटा पैदल सफर करना पड़ा है, लेकिन कई मतदाताओं को यहां मतदान के लिए पहुंचने के लिए 7 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
एक घंटा पैदल सफर कर मंझागण बूथ पहुंची पोलिंग पार्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान कराने को लेकर गुरुवार को पोलिंग पार्टियां सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी के मैदान से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गई हैं। सुंदरनगर में लोकसभा चुनाव में मतदान कराने को लेकर कुल 114 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में मंझागण बूथ ऐसा है जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को सड़क से करीब एक घंटा पैदल सफर करना पड़ा है, लेकिन कई मतदाताओं को यहां मतदान के लिए पहुंचने के लिए 7 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।

विज्ञापन


सुंदरनगर की पिछड़ी व दुर्गम ग्राम पंचायत जरल में स्थित इस बूथ में कुल 390 मतदाता हैं। जिनमें से 190 पुरुष और 170 महिलाएं शामिल हैं। इस बूथ का दायरा करीब 7 किलोमीटर है। अनेक मतदाताओं को बूथ पर पहुंचने के लिए कई पहाड़ियां पार कर तीन से चार घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। बावजूद इस बूथ के मतदाता हर बार बढ़चढ़ कर मतदान करने को पहुंचते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गिरीश समरा ने बताया गुरुवार शाम को पोलिंग पार्टी अपने बूथ पर पहुंच गई है। इसमें चार सदस्यों के साथ दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें