रूस के राष्ट्रपति पद के लिए हिमाचल के एक शहर में भी मतदान हुआ। नग्गर स्थित अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट में रूस के राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान के बाद शनिवार को पोस्टल बैलेट पेपर बॉक्स को दिल्ली स्थित रशियन दूतावास भेज दिया गया है।
नग्गर में 16 मार्च को पांच लोगों ने मतदान किया था। इसमें तीन कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर और दो रशियन पर्यटकों ने वोट डाला था।रशियन कुरेटर लारिसा सुरगिना ने कहा कि मतदान के बाद शनिवार को रूस के दूतावास से आए अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर बॉक्स को दिल्ली ले गए हैं। यहां से उन्हें रूस भेजा जाएगा।