फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volvo bus Service: हिमाचल से श्रीनगर के लिए चलेगी वॉल्वो बस, दोनों राज्यों में होगा एमओयू

Mon, 29 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल के विभिन्न रूटों से कटड़ा और उधमपुर के लिए पांच-छह बसें चलती हैं। कटड़ा से श्रीनगर करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रीनगर के लिए वॉल्वो बस शिमला या फिर धर्मशाला से चलाई जानी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) श्रीनगर के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए जल्द एचआरटीसी और जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) के बीच एमओयू साइन होगा। दोनों निगमों के बीच वार्ता हो चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से हिमाचल सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सुरक्षा गारंटी भी लेगी। बस में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।  

विज्ञापन


गौर हो कि अभी हिमाचल के विभिन्न रूटों से कटड़ा और उधमपुर के लिए पांच-छह बसें चलती हैं। कटड़ा से श्रीनगर करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रीनगर के लिए वॉल्वो बस शिमला या फिर धर्मशाला से चलाई जानी प्रस्तावित है। तीन दिन बाद यह बस श्रीनगर पहुंचेगी। प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में कश्मीर के लोग रहते हैं। ऐसे में इन लोगों को यहां से श्रीनगर के लिए सीधी बस मिलेगी। पर्यटन की दृष्टि से भी यह बस निगम को मुनाफा देने वाली साबित होगी।

हिमाचल से श्रीनगर के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की जानी प्रस्तावित है। इसको लेकर वार्ता चल रही है। सवारियों की सुरक्षा जरूरी है। इन सभी मामलों को लेकर अधिकारियों में बातचीत का दौर जारी है। - बिक्रम ठाकुर, परिवहन मंत्री, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें