फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: रामपुर-दिल्ली और रोहड़-दिल्ली रूट पर वोल्वो बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फबारी के बाद की थी बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रामपुर-दिल्ली और रोहड़-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस सेवा बहाल कर दी है। बीते माह नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फबारी के बाद एचआरटीसी ने एहतियातन वोल्वो सेवा बंद कर दी थी।
विज्ञापन


सेवाएं बहाल होने के बाद अब बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग लग्जरी बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने वोल्वो सेवाएं बहाल करने की पुष्टि की है। रोहड़-दिल्ली रूट पर वोल्वो रोहड़ से शाम 5 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे शिमला और सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हिमाचल भवन पहुंचने का समय सुबह 6.30 बजे निर्धारित किया है। दिल्ली से रोहडू के लिए वोल्वो रात 9 बजे रवाना होगी सुबह 6 बजे शिमला और 10 बजे रोहडू पहुंचेगी। रामपुर-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो शाम 5 बजे रामपुर से चलेगी, रात 10.30 बजे यह बस शिमला और सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से रामपुर के लिए वोल्वो शाम 7.30 बजे चलेगी, सुबह 5 बजे शिमला सुबह 10 बजे रामपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें