बर्फबारी के बाद बंद कर दी थी बस
अब दोबारा सेवा शुरू होने से लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के रोहड़ू क्षेत्र से दिल्ली के लिए चलने वाली वोल्वो बस सेवा आज (शुक्रवार) से बहाल हो जाएगी। सर्दियों में हिमपात के बाद दिसंबर माह में सड़क की स्थिति को देखते हुए वोल्वो बस सेवा बंद कर दी थी।
रोहड़ूू से यह बस शाम 5 बजे रवाना होगी। शिमला से दिल्ली के लिए इस वोल्वो की रवानगी का समय 10:30 बजे निर्धारित किया है। सुबह 7 बजे वोल्वो दिल्ली पहुंचेगी। हिमाचल भवन दिल्ली से वोल्वो रात 8 बजे रवाना होगी। आईएसबीटी दिल्ली से यह वोल्वो रात 9:02 बजे शिमला के लिए रवाना होगी और सुबह 5 बजे शिमला पहुंचेगी। सुबह 6:30 बजे यह वोल्वो बस शिमला से रोहड़ूू के लिए चलेगी। ठियोग, कोटखाई, खड़ापत्थर, हाटकोटी होते हुए वोल्वो रोहड़ू पहुंचेगी।
अब नियमित रूप से चलेगी वोल्वो : शर्मा
उपमंडलीय प्रबंधक डीडब्ल्यू तारादेवी पवन शर्मा ने बताया कि सर्दियों में बंद की गई रोहड़ू दिल्ली वोल्वो सेवा शुक्रवार से बहाल की जा रही है। अब नियमित रूप से इस वोल्वो का संचालन किया जाएगा।