फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिल्ली से शिमला पहुंची एचपीटीडीसी की वोल्वो बस, कल रात दिल्ली के लिए होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पर्यटन निगम ने त्योहारी सीजन में शुरू की वोल्वो बस सेवा
विज्ञापन

12 अक्तूबर से नियमित रूप से शिमला से दिल्ली रूट पर दौड़ेगी लग्जरी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वोल्वो बस दिल्ली से शिमला पहुंच गई है। 41 सीटर वोल्वो बस में 27 पर्यटक थे। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पर्यटकों को विक्ट्री टनल में छोड़ा गया। अब 7 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे शिमला से दिल्ली के लिए बस विक्ट्री टनल से रवाना होगी। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बस में 6 सीटें बुक की गई हैं। पर्यटक अधिक जानकारी के लिए पर्यटक मालरोड स्थित बुकिंग काउंटर के नंबर 0177-2800073 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य पर्यटन निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रायल के तौर पर यह वोल्वो बस सेवा फिर से शुरू की गई है। 12 अक्तूबर से यह लग्जरी बस सेवा नियमित रूप से चलाई जाएगी। एकतरफा किराया एक हजार रुपये प्रति सवारी तय किया गया है। पर्यटकों के लिए सोलन के बड़ोग में निगम के रेस्टोरेंट में खाने की व्यवस्था की गई है। बस में यात्रियों के लिए पानी की बोतल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एसी, पुश बैक सीट और थाई रेस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें