फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: वेतन का एरियर नहीं मिलने पर वोकेशनल शिक्षक 4 नवंबर को करेंगे हड़ताल

Thu, 31 Oct 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों ने वेतन का एरियर नहीं मिलने पर 4 नवंबर को हड़ताल करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से शिक्षक नाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों ने वेतन का एरियर नहीं मिलने पर 4 नवंबर को हड़ताल करने का फैसला लिया है। दो कंपनियों की ओर से भुगतान नहीं होने पर सैकड़ों शिक्षकों की दिवाली फीकी हो गई है। अब चार नवंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में एकत्र होकर शिक्षक हल्ला बोलेंगे।

विज्ञापन


वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को कंपनियां दरकिनार कर रही हैं। शिक्षकाें को अभी तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग ने 20 अक्तूबर से पहले एरियर का भुगतान करने के लिए सभी व्यावसायिक शिक्षक प्रदाता कंपनियों को कहा था। अभी तक दो कंपनियों सेंटम और आईसीएसएस ने एरियर का भुगतान नहीं किया है। इस कारण व्यवसायिक शिक्षकों की दिवाली फीकी हो गई है।

उन्होंने कहा कि कंपनियों की मनमानी के चलते हिमाचल प्रदेश व्यावसायिक शिक्षण कल्याण संघ ने 4 नवंबर को शिमला में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों का रवैया नई बात नहीं है। सरकार ने आश्वासन दिया था कि इस दिवाली से पहले व्यावसायिक शिक्षकों को कंपनियों से मुक्त कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें