फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में सूबे के सभी नौनिहालों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

Sun, 28 Apr 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सूबे के नौ माह से पांच साल तक के सभी नौनिहालों को मई के पहले सप्ताह में विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों को विटामिन ए की दवाई पिलाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जो बच्चे सरकारी या निजी स्कूलों में नर्सरी या केजी कक्षा में पढ़ते हैं, उन्हें पहली मई को ही राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर विटामिन ए की दवाई पिलाई जाएगी।

विज्ञापन


उसके बाद उन बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवाई खिलाई जाएगी। इसके अलावा सूबे के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को विटामिन ए की दवाई पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को मई महीने में विटामिन ए की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

पिछले साल कम हुआ था दवाई का कोटा
पिछले साल सूबे के अस्पतालों में विटामिन ए की दवाई का कोटा खत्म हो गया था। इस कारण कई नौनिहालों को दवाई की खुराक नहीं मिल पाई थी। पिछले वर्ष हुई दिक्कत को ध्यान में रखते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में सप्लाई भेजने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें