फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर इस दिन से दौड़ेगा पारदर्शी कोच, ये होगा किराया

Sun, 09 Dec 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही पर्यटक सहित अन्य यात्री पारदर्शी कोच में खुबसूरत वादियों को निहार सकेंगे। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार 11 दिसंबर से रेलवे का स्पेशल पारदर्शी कोच विस्ताडोम चलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


कालका-शिमला मेल के साथ यह कोच रोजाना सुबह 6:20 पर शिमला रवाना होगा और शाम 6:30 बजे कोच कालका लौट जाएगा। यह गाड़ी कालका-हावड़ा मेल के साथ कनेक्ट होगी।

 रेलवे ने 36 सीटर विस्ताडोम कोच का किराया वयस्कों के लिए 130 रुपये और 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 75 रुपये निर्धारित किया है। कल से इस कोच में सीटों की आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। शिमला के स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

कोच में मिलेंगी ये सुविधाएं

कोच की खासियत यह है कि इसमें बैठ कर सैलानी भीतर से ही बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं। कोच की छत मोटे कांच की बनाई गई है और खिड़कियों भी सामान्य के मुकाबले बड़ी हैं। कोच के पीछे बड़ा शीशा लगा है।

कोच पूरी तरह वातानुकूलित है। सीटें लकड़ी के साथ कुशन लगाकर तैयार की हैं। कोच के भीतर परंपरागत इंटीरियर स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। वायलेट और सुनहरे रंग से रंगे कोच के अंदर एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

रेल मंत्री के आदेश पर छह माह में तैयार हुआ विस्ताडोम

रेल मंत्री पीयूष गोयल विस्ताडोम कोच की सोशल मीडिया पर जमकर प्रमोशन कर रहे थे। बीते सप्ताह गोयल ने दो बार कोच की तस्वीरें अपने ट्वीट की। ट्वीट पर उन्होंने शिमला के पहाड़ों की खूबसूरती की तुलना स्विट्जरलैंड से की थी।

हजारों लोगों ने गोयल के ट्वीट को लाइक, शेयर और कमेंट किया था। पीयूष गोयल ने इसी साल जून में शिमला स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों को स्पेशल कोच तैयार करने के आदेश दिए थे। छह माह के भीतर न सिर्फ विस्ताडोम कोच तैयार किया गया, बल्कि इसका संचालन भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें