रामपुर के सत्य नारायण मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत स्तरीय बैठक में परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। दो दिवसीय बैठक का उद्देश्य विहिप की केंद्रीय कमेटी की ओर से लिए गए निर्णयों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है।
बैठक की अध्यक्षता वसुधैव कुटुंबकम आश्रम के संस्थापक राजऋषि प्रभुलाल ने की। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष अमन पुरी ने प्रदेश में चल रही घातक गतिविधियों पर चिंता जताई और इसे रोकने के प्रयासों पर चिंतन करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग धर्म परिवर्तन और लब जेहाद जैसी गतिविधियाें से हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी गतिविधियों पर रोक लगानी आवश्यक है, साथ ही रोहिंग्या मुसलमानों की आमद पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की जरूरत है।
इस अवसर पर विहिप के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राम की जन्म स्थली अयोध्या में ही किया जाएगा। इस मौके पर बजरंग दल के संयोजक
राजेश शर्मा, क्षेत्र संगठन मंत्री करुणा प्रकाश, प्रांत सहमंत्री नीरज धरेरिया, वयोवृद्ध समाजसेवी बसंत लाल गागल, प्रांत मंत्री डीके नेगी और समन्वयक मंच प्रमुख सुनील जसवाल मौजूद रहे।