फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपालों को हटाना पॉलीटिकल दादागिरी : वीरभद्र

Wed, 18 Jun 2014 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यूपीए सरकार के समय नियुक्त राज्यपालों को हटाने के फैसले को अलोकतांत्रिक बताया है। राजभवन में मीडिया से बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का ये फैसला सही नहीं है। राज्यपाल संवैधानिक पदों पर हैं।
विज्ञापन


इन्हें एक तय अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है। केंद्र में सरकार बदलने के बाद इन्हें हटाना एक तरह से पॉलीटिकल दादागिरी है। राजभवन में मुख्य न्यायाधीश की शपथ के बाद मीडिया ने राज्यपाल उर्मिला सिंह से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।

शायद ये समझते हुए कि राज्यपालों को लेकर ही सवाल उठेंगे। इसके बाद धामी बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुबह ही आईजीएमसी में घायलों से मिलकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसा लोग बता रहे हैं, उससे लगता है कि ये हादसा अजीब तरह से हुआ है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। सच्चाई सामने आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें