फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह सातवीं बार बनेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री: राहुल गांधी

Sun, 08 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में चुनावी शंखनाद करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सूबे में पार्टी नेतृत्व को लेकर स्थिति साफ कर दी। मंडी के पड्डल मैदान में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से एलान किया कि हिमाचल में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और वे 7वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


पार्टी एकजुट है और हिमाचल में कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी। राहुल गांधी के इस एलान से प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। छोटी काशी के नाम से प्रख्यात मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की ‘विकास से विजय की ओर’ रैली को राहुल गांधी दोपहर 1.42 बजे संबोधित करना शुरू किया।

अपने 18 मिनट के भाषण में उन्होंने वीरभद्र सिंह की उपलब्धियों का बखान तो पीएम के विजन पर निशाने साधे। राहुल ने हिमाचल सरकार के पांच सालों के विकास के आगे मोदी का गुजरात मॉडल फेल करार दिया। उन्होंने दोनों राज्यों में हुए विकास के आंकड़े भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें