फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की भाजपा को चेतावनी, झूठे आरोप लगाए तो करुंगा केस

Sun, 27 Nov 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अगर उन पर भाजपा अपनी चार्जशीट में बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाती है तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगे। वे मानते हैं कि भाजपा की यह चार्जशीट कूडे़दान में फेंकने लायक ही होगी। इसमें हमेशा की तरह कुछ भी गंभीर नहीं होगा।
विज्ञापन


शनिवार को आरोग्य मेले में पहुंचने के दौरान वीरभद्र सिंह से पत्रकारों ने जब भाजपा चार्जशीट पर कुछ कहने को कहा तो उन्होंने ये बात कही। गौर हो कि भाजपा ने कांग्र्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के लिए एक कमेटी भी बनाई है।

यह कमेटी सरकार के कई विभागों से संबंधित विभिन्न तरह के तथ्यों को एकत्र करने का दावा कर रही है और भाजपा इस रिपोर्ट को लेकर हिमाचल की मौजूदा सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


भाजपा का यह दावा है कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का चिट्ठा इसी आरोप पत्र में खोला जाएगा। इसमें कई तरह की गड़बड़ियां उजागर कर जनता के सामने लाई जाएंगी। कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा इस चार्जशीट को राज्यपाल को सौंपेगी।
विज्ञापन

हिमाचल में मौजूद जड़ी-बूटियों पर शोध की जरूरत : वीरभद्र

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विश्व में लोगों का रुझान पुरातन चिकित्सा पद्धति की तरफ बढ़ रहा है। हिमालय क्षेत्र में कई तरह की औषधीय जड़ी-बूटियां प्रचुर मात्रा में हैं और हिमाचल भी इसी क्षेत्र का हिस्सा है। आयुर्वेद विभाग को चाहिए कि इन पर वैज्ञानिक विधियों से शोध हों। अनुसंधान के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि फार्मेसियों में दवाइयों की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सके। शनिवार को ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला पर तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ‘आरोग्य मेला’ शुरू किया। इसे भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग और भारतीय उद्योग परिसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

सीएम ने आयुर्वेद दवाइयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश के जोगिंद्रनगर और सिरमौर के माजरा में स्थित आयुर्वेद फार्मेसियों को बेहतर ढंग से कार्य करना होगा। मेले में देश एवं प्रदेश के प्रमुख आयुष औषधि निर्माता लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करवाएंगे। मेले के दौरान आयुर्वेद के अतिरिक्त यूनानी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्ध एवं होम्योपैथी के साथ-साथ तिब्बत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली इत्यादि विषयों की भी लोगों को जानकारी मिलेगी।

सीएम ने कहा कि आयुर्वेद विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पदों को भी भरा गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोग्य मेले की विधिवत शुरुआत के बाद विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य का स्वागत किया। उन्होंने विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्त्रस्मों की जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के विद्यार्थियों की ओर से योग की विभिन्न क्त्रिस्याओं का प्रदर्शन किया गया और सुंदरनगर स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म में भाग लिया।

मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम, रेडक्त्रसस अस्पताल शाखा की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्त्रस्मादित्य सिंह, मिल्कफेड के अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, प्रधान सचिव आयुर्वेद निशा सिंह, भारत सरकार आयुष मंत्रालय के उपसचिव रामानंद मीना, निदेशक आयुर्वेद डा. आरके प्रुथी, हिमाचल प्रदेश भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष संजय खुराना, आयुर्वेद विभाग के ओएसडी डा. दिनेश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मच्छर भगाने और दूषित हवा को साफ करने वाले पौधे भी मौजूद
शिमला। आयुर्वेद विभाग के निदेशक आरके प्रुथी ने कहा कि महकमे के पास ऐसी भी औषधियां हैं, जिनका इस्तेमाल मच्छरों को मारने और हवा को शुद्ध करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे शहरी विकास विभाग भी देखते हैं और ऐसे में इनका इस्तेमाल प्रदेश के कई शहरों में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें