फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्ही दोहती को गोदी में खेलाकर चुनावी थकान मिटा रहे सीएम वीरभद्र

Sun, 12 Nov 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की थकान उतारने को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने निजी निवास हॉलीलॉज शिमला में विश्राम कर रहे हैं। इन दिनों वीरभद्र सिंह यहां अपनी दोहती रुद्रांगिनी को गोद में खेलाते नजर आते हैं।
विज्ञापन


रुद्रांगिनी भी अपने नाना के साथ खुश दिखती है। एक साल की रुद्रांगिनी वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह की पुत्री है। अपराजिता सिंह बेटी सहित आजकल शिमला में ही हैं। अपराजिता पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बेटी के बेटे अंगद सिंह की पत्नी हैं। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को हॉलीलॉज शिमला में रुद्रांगिनी सोई हुई है। अचानक वह जाग जाती है तो मामा विक्रमादित्य उसे लेकर बाहर लॉन की ओर आते हैं। अब विक्रमादित्य सिंह उसे लेकर हॉलीलॉज परिसर में टहल रहे हैं।

उधर, सीएम वीरभद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ गपशप में व्यस्त हैं। इसी बीच विक्रमादित्य सिंह रुद्रांगिनी को सीएम वीरभद्र सिंह की गोद में देते हैं। वीरभद्र सिंह रुद्रांगिनी के चेहरे पर मुस्कान देखकर खुद भी मुस्कराते हैं।

वे लॉन में धूप सेंकते हुए उसे खेलाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि भांजी रुद्रांगिनी महज एक साल एक महीने की है। सितंबर में वह एक साल की हुई है।

सीएम इसी बीच अपने समर्थकों के साथ भी चुनावी चर्चा को आगे बढ़ाते हैं। समर्थक उन्हें आश्वस्त करते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें