फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पर हाईकमान को भेजेंगे रिपोर्ट : सीएम

Sat, 13 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की मुहिम को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नया मोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन के चुनाव पर हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वीरवार देर शाम नादौन पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि संगठनात्मक चुनावों के संबंध में कांग्रेस की बैठक की जाएगी। इसमें मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन


बैठक में संगठनात्मक चुनावों पर विस्तृत चर्चा होगी। सर्वमान्य निर्णय के पश्चात हाईकमान को रिपोर्ट दी जाएगी। हाईकमान अगर संगठनात्मक चुनावों की इजाजत देता है तो इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की नींव है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस प्रत्याशी में जीतने की क्षमता होगी, उसे ही टिकट दिया जाएगा। ऐसा प्रत्याशी भले ही पिछला विस चुनाव हारा ही क्यों न हो।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में किस क्षेत्र से किसे टिकट दिया जाएगा, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। कहा कि हिमाचल एक है और सब को आगे आने का हक है। वे जातिवाद और क्षेत्रवाद पर व्यक्तिगत तौर पर विश्वास नहीं रखते हैं। 
विज्ञापन

धर्मशाला दूसरी राजधानी, पर कार्यालय नहीं होंगे शिफ्ट : वीरभद्र 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को परिधिगृह हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा दिया गया है। यह दर्जा बरकरार रहेगा, लेकिन शिमला से किसी भी विभाग का कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट नहीं होगा।

चूंकि राजधानी का यह मुद्दा लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ प्रदान कर दिया गया है। अगर कोई कर्मचारी छूट गया है तो उसे भी शीघ्र लाभ दिया जाएगा।

प्रदेश के सभी मंदिरों के लिए एक कॉमन बिल लाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में कोई चर्चा नहीं कर रही है और न आगे करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें