फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Tue, 07 May 2019 09:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उनकी धर्मपत्नी दर्शना देवी ने डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) के जरिये अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी के पोस्टल बैलेट को मंगलवार को डाक द्वारा कुरुक्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


राज्यपाल और लेडी गवर्नर हरियाणा के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की मतदान सूची में नामांकित हैं। हरियाणा राज्य की 10 लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतदान से पूर्व पोस्टल बैलेट को राजभवन के सचिव द्वारा प्रमाणित किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि मतदान के लिए कुरुक्षेत्र तक की यात्रा पर होने वाले खर्च और समय की बचत के लिए यह निर्णय लिया गया है। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने से जहां उन पर होने वाले सुरक्षा खर्च, पर्सनल स्टाफ  के खर्च से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


वहीं जेड श्रेणी में होने के कारण स्थानीय मतदान केंद्र पर पड़ने वाले व्यवधान से भी बचा जा सकेगा। राज्यपाल ने मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महा पर्व पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का उपयोग करें जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली और सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें