इस मौके पर उन्होंने अपनी निधि से दंगल कमेटी को 20 हजार व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की । इससे पूर्व विकास समिति अर्की के संरक्षक राजेद्र ठाकुर ने विधायक के समक्ष लोगों की जन समस्याओं को रखा और उन्हें जल्द पूरा करने का आग्रह किया।
जिसे वीरभद्र सिंह ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके मुख्य अतिथि ने दंगल का उद्घाटन भी किया । इस अवसर पर विकास समिति अर्की के प्रधान कांशीराम शर्मा, महासचिव रूप सिंह ठाकुर, प्रधान
बखालग किरपा राम, उप प्रधान सुरेन्द्र शर्मा, संजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, अमर चंद पाल, निर्मला देवी, नीलम रघुवंशी, सुनीता गर्ग, सावित्री गुप्ता, विनोद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।