फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी भंग करना सही, अब राठौर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी: वीरभद्र

Thu, 21 Nov 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की सभी कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह उचित समय में लिया गया सही कदम है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के कंधों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है। पिछले एक वर्ष से जिस तरह वह प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं, वह तारीफ  योग्य है। अब उन्हें नई कार्यकारिणी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह पहले से ही इस बात पर जोर देते रहे हैं कि पार्टी में पदाधिकारी वह होना चाहिए जो आम लोगों के बीच अपना कुछ महत्व भी रखता हो। जंबो कार्यकारिणी बनाने से कुछ नहीं होता। कार्यकारिणी में अपने-पराये का नहीं केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व दिया जाना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि पिछले छह वर्षों से वह प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को सही करने की बात करते रहे। उनकी इस बात को अनदेखा किया गया। यही कारण रहा कि प्रदेश में कांग्रेस कमजोर होती चली गई।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब प्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। वीरभद्र सिंह ने कुलदीप राठौर को सलाह देते हुए कहा कि वह निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाने का पूरा प्रयास करें। अब जमाना नई शक्ति का है। इसलिए नए ऊर्जावान युवाओं को आगे लाना होगा। प्रदेश कार्यकारिणी छोटी और संतुलित बनाई जानी चाहिए, जिससे प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह पुनर्जीवित हो सके। उन्होंने कार्यकारिणी भंग करने के लिए फैसले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें