फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM बोले, मैं किसी को नहीं रोक सकता, जिसे भाजपा में जाना है वो जाए

Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के चौपाल से निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है मैं किसी को रोक नहीं सकता हूं, जिसको जहां जाना है जाए। शनिवार को राजधानी शिमला के होटल ट्रिपल एच में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार शाम तक तो बलवीर वर्मा भाजपा में नहीं गए थे।
विज्ञापन


शनिवार को गए होंगे तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं। धर्मशाला को राजधानी बनाए जाने से नाराज होकर बलवीर वर्मा के भाजपा में जाने को लेकर जारी अटकलों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी राजधानी के मुद्दे पर उनका निजी स्वार्थ हो सकता है।

वैसे भी उनके जाने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग गलत तरीके से दूसरी राजधानी के मुद्दे को उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को कई कारणों से शीतकालीन राजधानी बनाया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के धर्मशाला जाने के बारे में गुमराह किया जा रहा है। शिमला से कुछ ही दफ्तर धर्मशाला जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोगों ने प्रदेश को बांटने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने हमेशा से प्रदेश का एक समान विकास किया है और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें