फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने केरल के साथ किया बड़ा समझौता, हिमाचल को होगा फायदा

Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन, शिक्षा, भाषा, संस्कृति और व्यापार का आदान-प्रदान करने के लिए हिमाचल और केरल के बीच बड़ा समझौता हुआ है। मुख्य सचिव वीसी फारका ने शनिवार को कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) योजना के तहत पर्यटन व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम और पर्यटन निगम केरल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता मॉड्यूल को शामिल कर स्कूलों व उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए सामायिक पाठ्यक्रम और कार्यक्रमों के लिए कैलेंडर तैयार किया जाएगा। फारका ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़कर क्षेत्र की संस्कृति, पर्यटन, भाषा, शिक्षा, व्यापार का आदान-प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव ने शनिवार को शिमला में एक भारत श्रेष्ठ भारत से संबंधित तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक हिमाचल प्रदेश व केरल के बीच आयोजित होने वाली गतिविधियों को अंतिम रूप देने के लिए की गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का सहयोगी राज्य केरल के साथ आदान-प्रदान, महाविद्यालयों तथा उच्च पाठशालाओं के विभिन्न प्रतिस्पर्धा कार्यक्रमों के लिए अध्यापकों का आदान-प्रदान है। केरल में हिमाचल मेला आयोजित किया जाएगा, जबकि हिमाचल में भी केरल मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें प्रदेश की उपलब्धियों के अतिरिक्त हस्तशिल्प हथकरघा, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी की विभिन्न क्रियाओं को साझा किया जाएगा। प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिनेश मल्होत्रा, राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद, निदेशक भाषा एवं संस्कृति शशि ठाकुर सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें