फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता पाने के लिए भाजपा ने लोकतंत्र से किया खिलवाड़: वीरभद्र

Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों में ज्यादा सीटें लेने वाली पार्टियों को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना गलत कदम है। दोनों ही जगह सरकार बनाने के लिए भाजपा की हेरफेर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कदम भविष्य में देश और प्रजातंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोगों द्वारा शासन करना देश के हित में नहीं है। केंद्र सरकार ने शासन के लिए लोकतांत्रिक नियमों की अनदेखी की है।

वीरभद्र सोमवार सायं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धर्मसाल महंता में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए केंद्रीय मंत्री की ओर से घोषित 61 राष्ट्रीय उच्च मार्गों के कार्य को शुरू करने और डीपीआर तैयार करने में देरी के लिए भाजपा अनावश्यक रूप से ही प्रदेश सरकार को दोष दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को समझना चाहिए कि अभी तक प्रदेश सरकार को डीपीआर तैयार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें