मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुराग ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सांसद अनुराग की बीसीसीआई के पद से छुट्टी होने वाली है। अब वह समय रहते हमीरपुर में कोई दुकान खोल लें। वैसे भी उनका दुकानदारी का अच्छा तुजूर्बा है।
बकौल वीरभद्र सिंह अुनराग ठाकुर ने क्रिकेट के जरिए करोड़ों रुपये की लूट की है। उन्होंने प्रदेश की दौलत को लूटा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर में ईसपुर-नगनोली सड़क के सुदृढ़ीकरण के भूमि पूजन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गौर हो कि इसी योजना का अलग नाम से भाजपा सांसद अनुराग ने हाल ही में भूमि पूजन किया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। सीएम ने कहा कि हम अंधेरे में उदघाटन या शिलान्यास नहीं करते।