फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने कहा, सरकार के खिलाफ हो रही साजिश

Fri, 29 Aug 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह स्थिर है। कोई विवाद नहीं है। सरकार के किसी भी मंत्री को नहीं हटाया जा रहा है। यह पूरी तरह बेबुनियाद है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वीरवार को यह बयान जारी करके सफाई पेश की गई।
विज्ञापन


किसी स्तर पर बदलाव करने की कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जानबूझ कर निराधार एवं निरर्थक मुद्दों को उछाल कर ऐसी हवा पैदा करने की कोशिश की जा रही हैं, जिससे लगे कि कांग्रेस सरकार में सब कुछ सामान्य नहीं है।

इसमें विरोधी भाजपा के कुछ हताश एवं कुंठित नेता शामिल हैं, जो चुनिंदा समाचार पत्रों के माध्यम से अफवाहों को तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूर्णत: स्थिर और मजबूत है तथा लोगों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा के प्रदेश नेता लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं और भ्रामक प्रचार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग उनके इन ओछे हथकंडों से भली-भांति अवगत हैं और उनके किसी दुष्प्रचार में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें