फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही वीरभद्र सिंह दिल्ली रवाना

Sat, 01 Sep 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को शनिवार को आईजीएमसी से छुट्टी दे दी गई है। परिवार के सदस्य उन्हें सुबह दस बजे अस्पताल से घर ले गए हैं। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


उनके साथ उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विधायक विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली गए हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि सेहत में सुधार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक हर्षवर्धन चौहान और सतपाल रायजादा ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा। उल्लेखनीय है कि बीते  वीरवार को खांसी, हाथ व पैरों में सूजन के बाद वीरभद्र को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था।

 

वह दो दिन तक अस्पताल में दाखिल रहे। उन्हें कमरा नंबर 633 में दाखिल किया गया था। इस दौरान उन्हें चौबीस घंटे डॉक्टरों की निगरानी मे रखा गया। उधर, उधर, देर रात ज्वालाजी के विधायक रमेश धवाला को भी अस्पताल से घर भेज दिया गया है। शुगर और अन्य बीमारियों के चलते उन्हें अस्पताल के सीसीयू वार्ड में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें