फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठौर की ताजपोशी पर हावी नजर आए वीरभद्र, सुक्खू ने बटोरी सहानुभूति

Fri, 18 Jan 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के वीरवार के अभिनंदन कार्यक्रम में वीरभद्र हावी नजर आए। खुद नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी जहां वीरभद्र के लिए सॉफ्ट रहे, वहीं सुक्खू की ओर उनका सख्त रुख ही रहा।

विज्ञापन


हालांकि, राठौर एक रणनीति के तहत दोनों गुटों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश में लगे रहे, पर यह प्रयास सिरे नहीं चढ़ा। पहले चौड़ा मैदान में रैली के दौरान जहां राठौर के पक्ष में नारे लगे रहे, वहीं वीरभद्र जिंदाबाद के भी समानांतर नारे लगे।

यह रैली वीरभद्र सिंह के खास करीबी और जिला कांग्रेस कमेटी केे अध्यक्ष यशवंत छाजटा की विशेष निगरानी में हुई तो जाहिर था कि इसमें वीरभद्र समर्थक अधिक संख्या में ही आए। खुद कुलदीप सिंह राठौर भी राहुल गांधी, रजनी पाटिल, आनंद शर्मा के मार्गदर्शन के अलावा वीरभद्र सिंह की रहनुमाई की बात करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में भी सुक्खू का पोस्टर गायब

मंच पर जो पोस्टर लगाया था, उसमें वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री जैसे कांग्र्रेस नेताओं के अलावा आशा कुमारी का भी फोटो लगा था। इसमें भी सुक्खू नहीं थे। यह जरूर है कि उनका फोटो मंच के नीचे लगाए गए एक पोस्टर मेें लगा था।

पार्टी कार्यालय में भी सुक्खू का पोस्टर गायब था। बेशक वह निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष संबोधित किए जा रहे थे। कांग्रेस कार्यालय में दो गुटों की झड़प के बावजूद राठौर ने सुक्खू को नसीहत दी, जबकि वह

वीरभद्र गुट के इस घटना में शामिल होने के बावजूद खामोश रहे। सुक्खू के समर्थक राजीव राणा चोटिल होने के बावजूद उनके नारे लगाकर उनके पक्ष सहानुभूति बटोरते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें